जशपुर मुनादी।।
दुलदुला के शिक्षक फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष ने शिक्षा विभाग में आवेदन देकर अपने वेतन से तीन दिन का आय काटकर कोरोना संक्रमण से पीड़ितों के लिए दान करने की मांग की है। उनका कहना है कि उनके वेतन से पैसे काट लिए जाएं लेकिन कोरोना के मरीजों को कोई तकलीफ न हो। सरकार उनके लिए इंतजाम कर रही है लेकिन यदि हर कोई इस तरह सामने आएगा तो इससे लड़ने में संरकर को सहयोग मिलेगा।
आवेदन देने वाला शिक्षक प्रेम शास्त्री जो शिक्षक फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष हैं ने एक मानवीय पहल अपनी तरफ़ से की है। शिक्षक दुलदुला ब्लॉक के जुड़वाईन प्राथमिक शाला में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं।
ये है संदेश
मैं प्रेम कुमार शास्त्री सहायक शिक्षक LB प्राथमिक शाला- जुड़वाईन, विकास खण्ड-दुलदुला, जिला- जशपुर छत्तीसगढ़ राज्य शासन से निवेदन करता हूं कि माह - मार्च 2020 के वेतन से 03 दिवस की राशि मेरे वेतन से कोरोना आपदा के लिए काट लिया जाए ।
प्रेम कुमार शास्त्री
सहायक शिक्षक
9407672650

