24-March-2020


Munaadi breaking - नेता ऐसे होते हैं, कैबिनेट मिनिस्टर ने अपने एक माह का वेतन राहत कोष में देने की घोषणा की, ताकि लोगों को मिल सके राहत



रायगढ़ मुनादी।।

छत्तीसगढ़ के खेल, युवा एकम उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने कोरोना पीड़ितों के लिए अपने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है। कोरोना संक्रमण को रोकने क्व अलावा इससे राहत पहुंचाने में इस तरह का योगदान बहुत ही सार्थक साबित होगा। बहरहाल अभी तक पटेल पहले ऐसे नेता हैं जिन्होंने यह घोषणा की है।

कोरोना संक्रमण के मामले में हालांकि छत्तीसगढ़ में अबतक सिर्फ एक ही पीड़ित पाया गया है लेकिन इसके संक्रमण को रोकने सरकार ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं पूरे राज्य को लॉक डाउन कर दिया गया है। इसके अलावा और कई निर्णय लेने पड़ रहे हैं।

राज्य में पहली बार कोई नेता, खासकर सरकार के मंत्री खुद आगे आकर इस तरह की घोषणा की है। कोरोना से राहत के लिए ऐसे कदम बेहतर साबित होगा। उमेश पटेल खरसिया के विधायक व लोकप्रिय नेता हैं, उनके इस कदम से कई और लोगों के आगे आने की संभावना है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News