डेस्क मुनादी।।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रात 8 बजे अपने देश के नाम संदेश में 21 दिन के लिए लॉक डाउन की घोषणा की है। इस लॉक डाउन के अवधि में किसी को घर से बाहर जाने की इजाजत नहीं है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि जो जहां हौ वो वहीं रहे। कोई कही न जाय।
कोरोना के संक्रमण को रोकने उठाये गए सबसे सख्त कदमों में से यह एक है। हालांकि उन्होंने जनता कर्फ्यू में सहयोग के लिए लोगों का धन्यवाद किया लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इस कदम के बिना कोरोना पर लगाम सभव नहीं है।
देश भर।में अबतक कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 522 हो चुकी है वही अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 44 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

