24-March-2020


देश रहेगा लॉक डाउन लेकिन मिलेगी जरुरत की ये समान, गृह मंत्रालय ने जारी की अडवाइजरी, स्थानीय प्रशासन ने भी बताया ………. पढ़िए पूरी खबर



कोरोना के कहर की मुनादी।।

प्रधानमंत्री द्वारा पूरे देश में 21 दिन के लॉक डाउन संबंधित आदेश के तहत गृह मंत्रालय द्वारा एक अडवाइजरी जारी की गई है। अडवाइजरी में बताया गया है कि आम लोगों के जरूरत के समान उपलब्ध रहेंगे। सरकारी राशन दुकान से लेकर मछली भी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा स्थानीय प्रशासन भी इसके लिए आश्वस्त कर रही है कि जरूरत के समान मिलने में किसी को कोई परेशानी नहीं होगी।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी अडवाइजरी के अनुसार राज्य शासन के अंतर्गत आनेवाली सरकारी PDS राशन दुकान, किराना दुकान, दूध डेयरी, फल दुकान, मीट, मछली और अंडे की दुकान खुली रहेगी। इसके अलावा पेट्रोल, डीज़ल, CNG, PNG, घरेलू गैस, पावर जेनरेशन जैसी चीजें लोगों को मिलेगी । गाइड लाइन्स के अनुसार मैन्युफैक्चरिंग यूनिट जिन्हें बंद करना मुश्किल होता है भी जारी रहेगी।

पूरे देश में कोरोना संक्रमण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की शाम 8 बजे राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि आज रात 12 बजे से 21 दिन तक पूरे देश में लॉक डाउन रहेगा जो कर्फ्यू की तरह ही होगा।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News