24-March-2020


कुदरत का अजीब करिश्मा,गाय ने हिरन के बच्चे को दिया जन्म, वन विभाग भी हैरान



देवरी से त्रिबेन्द्र जाटव की मुनादी

कुदरत का एक अजीब करिश्मा सामने आया है।खबर है कि गाय ने बछड़े या बछिया की जगह एक हिरण के बच्चे को जन्म दे दिया है जो पूरे इलाके में कौतूहल का विषय बना हुआ है।मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले का है ।

- मध्यप्रदेश के सागर जिले के तहसील देवरी के केसली ब्लाक अंतर्गत सहजपुर के पास ग्राम पंचायत मुहली के ग्राम कुकरयाऊ में गाय ने हिरण के बच्चे को जन्म दिया है । वन विभाग ने 24/03/2020 को पंचनामा कार्रवाई कर इसे सत्यापित किया है । गाँव के किसान द्वारका घोषी गाडरवारा से गाय को खरीदकर लाये थे । उस समय बछड़ा गाय के पेट में था । करीब एक माह पूर्व बछड़े के रूप में गाय ने अदभुत रूप से हिरण के बच्चे को जन्म दिया । क्षेत्र में कौतूहल का विषय बना हुआ है। गाय प्रतिदिन 3:30 लीटर दूध भी दे रही है। एवं उस हिरण रूपी बच्चे को दुलाती भी है।

इनका कहना है :-

डिप्टी रेंजर
मुहली वीट
(दशरथ आदिवासी)
" हमारी टीम संबंधित किसान के यहां पहुंची थी वहां पहुंचकर पंचनामा बनाया गया है। बच्चा गाय का दूध भी पी रहा था यह हम लोगों ने भी देखा है। इसकी जानकारी ऊपर के अधिकारियों को भेज दी है एवं आने वाले दिनों में डॉक्टरी जाँच भी कराएंगे" ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News