25-March-2020


ब्रेकिंग मुनादी:क्रेशर में काम करने वाले मजदूरों को किया गया होम आईशोलेट ,कलेक्टर ,एसपी ने इतने मजदूरों को ...



रंजीत सोनी(बलरामपुर-राजपुर)मुनादी

राजपुर-बलरामपुर जिले में प्रसाशन कोरोना महामारी को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही बरतना नही चाह रही है लगातार जिले में स्वयं कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक और समस्त तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदार,थाना प्रभारी,सीईओ अपनी निगरानी में लोगों को एहतियात बरतने व सुरक्षित रहने की समझाईश दे रहे हैं,इसके साथ-साथ जिले और गांव,शहरों में बाहर देशों व विदेशों से वापस लौट रहे लोगों पर खास निगरानी रखी जा रही है

इसी कड़ी में राजपुर के बघीमा में संचालित सभी क्रेशरों का आज निरीक्षण किया गया जहां तीन क्रेशर में झारखंड और उत्तर प्रदेश के 20 मजदूरों को क्रेशर में ही होम आईसोलेशन बना कर मजदूरों को 14 दिनो के लिए डॉक्टरों के निगरानी में आईसोलेट किया गया है

,इन सभी मजदूरों को जरुरतों की सभी सामाग्री क्रेशर संचालकों के द्वारा दिया जाना है।हम आपको बता दें कि बघीमा के तीन क्रेशर से लगातार 13, 5 और 2 मजदूरों को क्रेशर में ही होम आईसोलेट किया गया है इस कार्यवाही में मुख्यरुप से राजपुर एसडीएम आर.एस.लाल,डॉक्टर अवधेश साहू,बरियों चौकी प्रभारी रुपेश नारंग,एसआई प्रदिप मिश्रा,पटवारी सुनिल मिश्रा,सरपंच भजन राम,उप सरपंच आकाश पाण्डेय,बरियों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मचारी ईमत्याज,संतोष सामिल रहे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News