25-March-2020


Munaadi Breaking - मां शाकम्बरी स्टील प्लांट अग्रिम आदेश तक सील, एसडीएम रायगढ़ एवं थाना प्रभारी चक्रधरनगर की संयुक्त कार्यवाही



रायगढ़ मुनादी।।

कलेक्टर रायगढ़ एवं पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के दिशा निर्देशन पर मंगलवार को एसडीएम रायगढ़ एवं थाना प्रभारी चक्रधरनगर की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम संबलपुरी स्थित शाकम्बरी स्टील प्लांट को अग्रिम आदेश तक सील किया गया है।

विदित है कि छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्य एवं उद्योग विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर अटल नगर द्वारा 23 मार्च को समस्त कलेक्टर एवं समस्त मुख्य महाप्रबंधक प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र छत्तीसगढ़ को छत्तीसगढ़ राज्य के औद्योगिक संस्थानों में नोबेल कोरोनावायरस कॉविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के संबंध में प्रमुख सचिव द्वारा अधोहस्ताक्षरित निर्देश जारी किया गया था जिसके अनुसार भारत शासन द्वारा वह इकाई जो आवश्यक सेवाओं की सूची में अनुमत हो यह जैसे खाद्य प्रसंस्करण, चिकित्सा से संबंधित आवश्यक दवाएं एवं उपकरण से संबंधित औद्योगिक संस्थानों सेवाओं का प्रचलन किए जाने निर्देशित किया गया था साथ ही शेष औद्योगिक संस्थानों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक उत्पादन एवं संचालन बंद कराने के निर्देश दिए गए थे जिस के परिपालन में आज जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के दिशा निर्देशन पर थाना चक्रधरनगर अंतर्गत ग्राम संबलपुरी स्थित मां शाकम्बरी स्टील प्लांट में कार्य होने की सूचना पर एसडीएम रायगढ़ आशीष देवांगन एवं थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक विवेक पाटले अपने स्टाफ के साथ मां शाकम्बरी प्लांट जाकर तस्दीकी किया गया । प्लांट में कार्य पूर्व की भांति अनवरत जारी मिला जिसे एसडीएम रायगढ़ द्वारा पंचनामा कर सील किया गया है ।साथ ही पृथक से थाना चक्रधरनगर में अपराध पंजीबद्ध की कार्यवाही की जा रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News