रायगढ़ मुनादी।।
जहां पूरे देश में प्रधानमंत्री ने लॉक डाउन की घोषणा की है और पूरा देश लगभग बंद है लेकिन इस मौके पर एक उद्योग से अपने कर्मचारियों के पास अजीब फरमान आया है। उन्होंने अपने कर्मचारियों को बोरिया बिस्तर के साथ फैक्ट्री में ही आने का फरमान जारी कर दिया गया है। ऐसे में कर्मचारी डरे हुए हैं।
सरकार जहां लोगों के बीच सोशल डिस्टेंस को जरूरी बात रही है वहीं उद्योग लोगों को अपने फैक्ट्री में ठूंसने पर आमादा है। कई उद्योग हालांकि बंद करवाया गया है। लेकिन सरकार ने कुछ उद्योगों को उत्पादन में छूट दी है उसी का फायदा उद्योग द्वारा उठाने की कोशिश की जा रही है।
उद्योग के कर्मचारी बाहर के हैं और रायगढ़ शहर में अपने परिवार के साथ रहते हैं और शहर से फैक्ट्री आना जाना करते हैं। उनकी स्थिति यह है कि यदि वे अपने परिवार को छोड़कर फैक्ट्री में शिफ्ट होते हैं तो परिवार उनके बिना कैसे रहेगा, इस बात की चिंता उन्हें रहेगी। घर के छोटे बच्चों को उनकी गैर मौजूदगी में कौन देखेगा यह चिंता भी उन्हें हैं। ऐसे में कर्मचारी पेशोपोश में हैं।
किसी कारखाने में जबरदस्ती लोगों को ठूंस कर रखा जाएगा तो फिर लॉक डाउन का औचित्य क्या है। वहां किस तरह की व्यवस्था है यह तो किसी को नहीं बताया जा रहा है लेकिन कई कर्मचारी इस फरमान से डरे हुए हैं। कई ने ऐसा करने से मना भी कर दिया है। वैसे भी जब देश में इस तरह की स्थिति हो कोई अपने परिवार को कैसे छोड़ सकता है ? लोग ऐसे में अपने परिवार को छोड़ने से भी डरे हुए हैं।

