25-March-2020


Munaadi Breaking - मोनेट जेएसडब्लू का ब्लास्ट फर्नेश बंद, पूरी यूनिट शट डाउन, कोरोना संक्रमण को रोकने उठाया कदम



रायगढ़ मुनादी।।

उद्योग जगत से बड़ी खबर यह आ रही है कि मोनेट इस्पात JSW ने ब्लास्ट फर्नेश के साथ अपनी पूरी यूनिट ही बंद कर दी। देश में जिस तरह 21 दिन के लॉक डाउन की घोषणा की गई है और कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण को रोकने सरकार एहतियातन बड़े कदम उठा रही है ऐसे में मोनेट JSW प्लांट द्वारा उठाया यह कदम इस दिशा में बेहतर साबित हो सकता है।

पूरे जिले में ब्लास्ट फर्नेश बेस्ड सिर्फ दो उद्योग हैं जिसमें मोनेट JSW और जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड। सरकारी आदेश के कारण स्पॉन्ज आयरन बेस्ड सभी इकाइयों को बंद करवा दिया गया है । सरकारी आदेश में ब्लास्ट फर्नेश बेस्ड स्टील उत्पादन यूनिट को बंद करने के निर्देश हालांकि नहीं हैं लेकिन उसके बाद भी इस कंपनी ने एहतियातन यह कदम उठाया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News