25-March-2020


ब्रेकिंग जशपुर:एमएलए यूडी ने कोरोना के संक्रमण से दूर रखने प्रशासन को दिया ये फार्मूला, कहा-यही तरीका है….वेतन एक माह नही ,जबतक संकट रहेगा मैं….पढिये पूरी खबर



कुनकुरी विधायक यू डी मिंज ने तब तक अपने वेतन को मुख्यमंत्री राहतकोष में जमा करते रहने का एलान किया है जबतक कि प्रदेश कोरोना के संकट से न उबर जाय ।मुनादी डॉट कॉम से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना का संकट से पूरा विश्व जूझ रहा है ।इस संकट की घड़ी में हम सबको एकजुट होकर कोरोना के संक्रमण से लड़ना है ।कोरोना राहत कोष में एक माह के वेतन के अलावे अगर जरूरत पड़ी तो अगले माह और ज्यादा जरूरी हो तो अगले माह भी हम मुख्यमंत्री राहतकोष में अपना वेतन देने तैयार है ।
युडी मिंज ने कहा कि उन्होंने गत दिनों जशपुर कलेक्टर को मैसेज कर कोरोना के संक्रमण से लोगों को दूर रखने ग्राम पंचायत स्तर पर टीम गठित करने को कहा था जिसमे ग्राम पंचायत के पंच ,सरपँच ,सचिव, रोजगार सहायक ,मितानिन ,

आंगनबाड़ी ,कोटवार शामिल रहे गाँव मे मुनादी करवाकर बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी देने ग्रामीणों से अपील की जाय ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों का समय पर स्वायस्थ परीक्षण हो सके लेकिन अभी तक उस इसे लागू नही किया जा सका है ।ग्राम पंचायत स्तर पर पूरी तरह से तैयार रहने की जरूरत है ।यू डी मिंज ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर किये जा रहे इन कार्यो की मॉनिटरिंग के लिए जिले में कलेक्टर,एसपी,सीईओ,सीएमएचओ,डीपीओ,डीईओ, इसी तरह ब्लॉक स्तर पर मोनिटरिंग के लिए ब्लॉक में एसडीएम,तहसीलदार,एसडीओपी,सीईओ,बीएमओ,जनपद अध्यक्ष रहेंगे जबकि ग्राम पंचायत स्तर पर मोनिटरिंग के लिए सेक्टर करारोपण अधिकारी और संकुल समन्वयक को तैनात किया जाय ताकि एक चैन बन जाय और आसानी से पता लग सके कि गावों में कौन कहाँ से आ रहा है और उसे कहीं कोई शारीरिक परेशानी तो नही है । इसके लिए एक रजिस्टर मेंटेन हो और हर दिन इसकी सूचना ग्राम पंचायत से लेकर जिले तक मे रहे ।


आखिरी में उन्होंने सभी से प्रदेश सरकार के सभी निर्देशो का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी अनावश्यक घर से बाहर न निकलें ,सोशल डिस्टेंस बनाये रखे और ज्यादा से ज्यादा साबुन से हाथ धोएं,सेनेटाइजर का प्रयोग करें ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News