25-March-2020


जशपुर के नागलोक में ग्रामीणों ने लॉक डाउन का अपनाया ये रास्ता ,पंचायतो में जरूरतमंदों के लिए राशन पानी और ईलाज के भी हो रहे इंतज़ाम,देखिये तस्वीरे पढ़िये पूरी खबर



नागलोक मुनादी//एक ओर जहां सरकार ने पूरे देश मे लॉक डाउन के आदेश जारी कर दिए है और पूरे देश भर के शहरों में सन्नाटा पसरा हुआ है वही जशपुर जिले के गावों में ग्रामीणों ने लॉक डाउन करने का अजीब फार्मूला निकाला है।हमारे पास जो तस्वीरें आयी हैं दरअसल ये तस्वीरें जिले के फरसाबहार याने नागलोक की हैं। बाबू साजबहार और भेजरी डाँड़ के ग्रामीणों ने गांव में प्रवेश करने वाली सड़को के मुहाने पर अब बैरियर लगा दिया है ताकि दूर दराज से आ रहे लोगों की सही जानकारी मिल सके और यह पता लग सके कि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी या वे बीमार तो नही है।


ऐसा करने से पहले ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों के द्वारा एक आपात बैठक बुलाई गई और बैठक में बाहर से आ है लोगो को चिन्हित करने का ये फार्मूला अपनाया गया।
बाबू साजबहार के उपसरपंच मनोज पांडेय ने बताया कि बैठक में आये सभी लोगों को 2 -2मीटर की दूरी पर बैठाया गया और सभी को बाहर से आ रहे लोगो ,उनके स्वास्थ एवं लॉक डाउन के चलते राशन पानी की हो रही समस्याओं से पंचायत को तत्काल अवगत कराया जाय ताकि कोई भी आदमी राशन पानी का मोहताज न हो और स्वस्थ रहे ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News