राजनांदगांव मुनादी।।
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक और व्यक्ति में covid 19 पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या यहां भी 2 हो गई है। कुछ दिन पहले एक युवती में भी covid 19 पॉजिटिव पाया गया था। इसका इलाज रायपुर ले AIIMS में जारी है वहीं सप्ताह भर के अंदर यह दूसरा पॉजिटिव केस मिल गया है। हालांकि इस केस का आधिकारिक डिटेल्स अभी तक जारी नहीं किया गया है लेकिन बताया जाता है कि पॉजिटिव पाए गए इस व्यक्ति की भी विदेश यात्रा की हिस्ट्री है।

