पत्थलगांव अतुल त्रिपाठी//बबलू तिवारी की मुनादी
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अब लोगो के हाथ मदद को भी बढ़ रहे है पत्थलगांव के तहसीलदार महेश शर्मा ने अपना एक महीने का वेतन कोरोना राहत के लिए छग के मुख्यमंत्री सहायता कोष में भेजा है इस राशि को उन्होंने जिला कलेक्टर के माध्यम से जमा करवा दिया है इस तरह तहसीलदार महेश शर्मा ने 1 माह के पूरे वेतन 40000 रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में कोरोना जंग हेतू दे दिए हैं इसी तरह समाजसेवाभावना से सीडी ज्वेलर्स के संचालक सावन अग्रवाल ने भी भारी मात्रा में मास्क एवं सेनेटाइजर प्रशासन को सौंपे हैं ताकि बीमारी से लड़ा जा सके ।।।।
तहसीलदार महेश शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित सभी अधिकारी ,,कर्मचारी राहत कार्य के लिए कटिबद्ध है ऐसी स्थिति में समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व का पालन करते हुए उन्होंने भी इस कड़ी लड़ाई में सरकार के सहभागी होने का निर्णय लेकर उक्त कार्य किया उन्होंने कहा की कुछ लोग कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में सैनिक की तरह आगे हैं चाहे वो डॉक्टर हों, पैरामेडिकल के लोग हों, नर्स हों और अस्पताल से जुड़े कर्मचारी हों, पुलिस हो या मीडियाकर्मी, सभी इस वक्त कोरोना के खिलाफ जंग में फ्रंट लाइन पर हैं. उन्हें सलाम है. इसलिए हर तरह के सहयोग और मदद को तैयार रहना है,वही पत्थलगांव के समाजसेवी व सीडी ज्वैर्लस के संचालक सावन अग्रवाल ने भी पत्थलगांव में प्रशासनिक अधिकारियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ने के लिए 1500 नग मास्क व 60 बोतल सेनेटाईजर दिया है इस दौरान सावन अग्रवाल ने कहा की आने वाले दिन बेहद अहम हैं और सरकार के साथ साथ आम नागरिक को भी चौकन्ना रहना है. जिससे जितना बन पड़े और जैसे बन पड़े वैसे इस वैश्विक महामारी से निपटने में सहयोग भी करना है श्री अग्रवाल ने कहा की कोरोना संक्रमण की वजह से बढ़ते मागों को देखते हुए इस समय बाजार में मास्क और सेनिटाईजर की भारी किल्लत देखी जाती है, इसलिए उन्होंने लोगों को इसकी बिना मूल्य आपूर्ति की है। इस आपातकाल में किसी भी व्यक्ति को उनसे जो भी अपेक्षा होगी, उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे


