25-March-2020


Munaadi Big Breaking - छत्तीसगढ़ में एक और नया कोरोना मरीज मिला, राजनांदगांव के बाद अब रायपुर में भी नया मरीज आया सामने, मरीजों की संख्या 3 हुई



रायपुर मुनादी।।

छत्तीसगढ़ में एक ही दिन कोरोना पॉज़िटिव के दो मरीज मील हैं, पहला राजनांदगांव व दूसरा रायपुर में। राजनांदगांव में मरीज मिलने की बात से लोग चिंतित ही थे कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक और मरीज पाए जाने की पुष्टि कर दी गई है। कुल मिलाकर इस प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या अब 3 हो गयी है।


स्वास्थ्य विभाग के सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित दो नए मरीज आज मिले है। इससे प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव्ह मरीजों की संख्या 3 हो गई है। आज एक मरीज रायपुर में और एक मरीज राजनांदगांव में कोरोना पाजिटिव्ह पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इनके उपचार की सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News