25-March-2020


Munaadi Breaking - शराब दुकानों को बंद करने की मियाद 31 मार्च तक बढ़ी, और बढ़ सकती है मियाद



रायपुर मुनादी।।

प्रधानमंत्री द्वारा 21 दिन के घोषित लॉक डाउन के बीच राज्य सरकार ने शराब दुकानों के बंदी की तारीख भी बढ़ दी है। राज्य शासन द्वारा नोवल कोरोना (कोविड-19) संक्रमण से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए राज्य के सभी देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन के गोदामों सहित सभी जिलों में स्थित देशी-विदेशी विदेशी मदिरा के मद्य भंडारों को 31 मार्च तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही प्रदेश के सभी रेस्टोरेंट, होटल और बार को भी बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

वाणिज्यिक कर (आबकारी विभाग) द्वारा मंत्रालय महानदी भवन से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। राज्य शासन द्वारा पूर्व में 23 से 25 मार्च तक सभी शराब दुकानों, गोदाम और रेस्टोरेंट, होटल बार को बंद रखने का आदेश जारी किया गया था। इस अवधि को बढ़ाकर अब 26 से 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। राज्य शासन द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News