25-March-2020


पत्रकार की बेटी भी कोरोना पॉजिटिव, कई पत्रकार आइसोलेशन में भेजे गए, कई प्रेसवार्ता में जा चुका है ……. पढ़िए पूरी खबर



कोरोना के कहर की मुनादी।।

यह बड़ी खबर मध्यप्रदेश से आ रही है जहां एक पत्रकार की बेटी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। यह पत्रकार इससे पहले कई प्रेस कांफ्रेंस में भी शामिल हो चुका है। यही नहीं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस्तीफे के एलान वाले प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद था। उसके बेटी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर से पत्रकार जगत में हड़कंप मच गया है।

कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कई पत्रकारों को क्वारंटाइन में भेज गया है, यहां तक कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। सरकार उन तमाम पत्रकारों के सैंपल लेगी और उसकी जांच कराई जाएगी। बताया जाता है कि पत्रकार की बेटी विदेश से आई थी । आज इंदौर में एक साथ चार मरीज पाए जाने के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया इसके बाद शाम तक एक व्यक्ति के मौत की भी खबर आ गई।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News