जशपुर मुनादी//
लॉक डाउन का पालन करने प्रशासन हर जगह सख्ती बरत रही है वही अब सब्जी की खरीददारी को लेकर नए आदेश जारी हो गए है। जशपुर जिले के कुनकुरी एसडीएम ने सब्जी खरीदने के लिए मंगलवार और शनिवार का दिन निर्धारित किया है वो भी महज 3 घण्टे । कुनकुरी एसडीएम ने सोशल मीडिया पर अपील जारी करते हुए लोगो से आग्रह किया है कि बाईक पर एक से ज्यादा लोग सब्जी की खरीददारी करने न जाये ।लॉक डाउन का स्वयं से पालन करें प्रशासन को सख्ती बरतने के लिए मजबूर न करें ।
ये है एसडीएम की अपील
"समस्त कुनकुरी की जनता को मेरा नमस्कार।कुनकुरी में विगत 6 महीने की सेवाकाल के दौरान आप सभी से मेरा व्यक्तिगत संबंध एवं स्नेह बन चुका है ! कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी एवं राज्य शासन द्वारा संपूर्ण देश में 21 दिन का लॉक डाउन एवं कर्फ्यू का आदेश दिया गया है इस दौरान आपको बहुत अनुशासित रहना है प्रशासन एवं पुलिस हमेशा आपके साथ है लेकिन आप ऐसा कोई कार्य न करें जिससे प्रशासन एवं पुलिस को सख्ती बरतनी पड़े.. इसीलिए आप सभी से मेरा विनम्र निवेदन है कि व्यक्तिगत ना लेते हुए देशहित को ध्यान में रखें एवं शासन के निर्देशों का पालन करें एवं अपने घर में ही रहे बाहर ना निकले। 🙏 *हम आपकी सुरक्षा के लिए घर से बाहर हैं कृपया हमारी सुरक्षा के लिए घर में रहे। Social distancing को ध्यान में रखते हुए सब्जी खरीदने हेतु दुपहिया वाहन मे केवल एक व्यक्ति ही अनुमति दी जाएगी... *तहसीलदार कुनकुरी*कुनकुरी प्रशासन

