26-March-2020


Munaadi Big Breaking - छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 6 हुई, पाईंच जिलों से 24 घंटे में पांच मरीज पॉजिटिव, पढ़िए पूरी खबर



रायपुर मुनादी।।

छत्तीसगढ़ में 24 घंटे के भीतर covid 19 के पांच नए मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव में एक एक तथा रायपुर में तीन मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रायपुर में एक और युवती को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इससे पहले भी समता कॉलोनी के एक युवती को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था जिसका इलाज AIIMS में जारी है।

रायपुर की युवती को कोरोना टेस्ट के बाद उसके परिजनों का स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ विवाद हो गया। परिजनों ने युवती को भर्ती करने से इनकार कर दिया इसके बाद युवती का दोबारा टेस्ट कराया गया । दोबारा पॉजिटिव आने पर उसे AIIMS में भर्ती कराया गया। भिलाई और रायपुर के सभी मरीज फिलहाल Aiims में भर्ती हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News