रायगढ़ मुनादी।।
जिले में किसी को भी दूध और सब्जियों की कमी न हो इसलिए रायगढ़ कलेक्टर यशवंत कुमार ने जिले के अधिकारियों से अपील किया है कि 21 दिन तक अपने थाली से दूध और सब्जियों को अलग कर दें। इससे जिले में सब्जियों की कमी नहीं होगी और लोगों को यह सहज उपलब्ध रहेगा।
दरअसल लोग सुबह दूध और सब्जियों को लेने लोग उमड़ पड़ रहे हैं, उन्हें लगता है कि आज के बाद कल सब्जी मिलेगा या नहीं। यह समस्या शहरी क्षेत्रों में ज्यादा है। यहां यह भीड़ लगभग रोज देखने को मिल रही है। जिस सोशल डिस्टेंसिन्ग के लिए सारी कवायद हो रही है कहीं यह सब्जी और दूध के कारण यह कड़ी टूट न जाये इसलिए कलेक्टर ने यह आग्रह किया है। साथ में लोगों को भी यह आश्वस्त किया है कि रोजमर्रा की चीजों की कमी नहीं होने दी जाएगी।
यह है संदेश
कोरोना वायरस से पैदा हुए कठिन हालातों के साथ रोजमर्रा की चीज़ों जैसे सब्जी, दूध फल के लिए लगने वाली भीड़ को देखते हुए सभी शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों से अपील की है कि वे लॉक डाउन अवधि तक सब्जी, फल, दूध जैसी चीजों को अपने खान-पान से बाहर रखें। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों तक इन चीजों का सेवन न करने से स्वास्थ्य व जीवन मे कोई बड़ा फर्क नही पड़ेगा। किन्तु आज के हालातों में इन सामानों के लिए लगने वाली भीड़ कल्पना से परे नुकसान पहुंचा सकती है। जिससे बचना सभी के लिए बहुत जरूरी है।

