जशपुर मुनादी//कोरोना संक्रमण का चैन तोड़ने के लिए सरकार द्वारा पूरे देश मे किये गए लीक डाउन के दौरान कोई भी घर से बाहर न निकले इसके लिए प्रशासन ने राशन और दवा की होम डिलीवरी शुरू कर दिया है।जशपुर जिले के कुनकुरी तहसीलदार ने बताया कि राशन और दवा की जरूरतों के चलते कई लोगों को घरों से बाहर निकलने पड़ रहे थे लेकिन अब प्रशासन नगर पंचायत कुनकुरी में आज से दवा और राशन की होम डिलीवरी शुरू कर दी है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने अपने घरों में रहें और संक्रमण से उनका बचाव हो सके
आपको बता दे कि छग में अब तक कोरोना वायरस के 6 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके है
।इसको देखते हुए सरकार काफी सीरियस हो गयी है ।अब राशन और दवा का भी घर पहुंच इंतज़ाम शुरू कर दिए गए हैं।


