26-March-2020


Munaadi Breaking - अब कोरोना मरीज के परिजनों पर पुलिस ने दर्ज किया FIR, नहीं किया था निर्देशों का पालन, ये भी थी वजह ………. आप भी रहें सजग



रायपुर मुनादी।।

प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव के 5 मरीज 24 घंटे के भीतर मिलने पर पूरे प्रदेश में बेचैनी है वहीं राजनांदगांव और रायपुर के कोरोना मरीज एवम उसके परिजनों पर अपने विदेश दौरे को जानकारी छुपाने एवम महामारी फैलाने के आरोप में संबंधित युवक (राजनांदगांव) एवम युवती(रायपुर) के खिलाफ महामारी एक्ट की धारा 3, 188 269 तहत कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। हालांकि प्रदेश में सरकार द्वारा पहले ही यह चेतावनी दे दी गई थी कि विदेश यात्रा या बीमारी छुपाने पर एफआईआर दर्ज हो सकती है।

राजनांदगांव के युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हालांकि पूरे वार्ड को सील कर दिया गया है लेकिन प्रशासन हलाकान है। उन्हें अब यह चिंता सता रही है कि पता नहीं वह कहां गया था और किस किस से मिला था। युवक विदेश से लौटने के बाद शहर में घूमता रहा और कई लोगों से मिला। प्रशासन ने जानकारी के आधार पर कई सैंपल और आइसोलेशन का काम किया है लेकिन चिंता बढ़ी हुई है। वहीं राजनांदगांव कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि घर से बाहर न निकलें।

रायपुर के कोरोना संक्रमित युवती ने भी यही किया। बताया जाता है कि युवती के परिजन न तो उसे आइसोलेशन में भेजने को तैयार थे न अस्पताल में। उनलोगों ने स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिस से हुज्जतबाजी भी की थी। ऐसे में उनके खिलाफ भी कोतवाली थाने में महामारी एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News