26-March-2020


लॉक डाउन का फायदा उठाने वाले व्यापारी सावधान!मुनाफाखोरी किया तो होगी कार्यवाही,जशपुर में जारी हुआ.....



जशपुर मुनादी//

लॉक डाउन का फायदा उठाकर मुनाफाखोरी करने वाले व्यापारियों को प्रशासन द्वारा सख्त हिदायत दी जा रही है और ऐसा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के संकेत दिए जा रहे है।     कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सरकार द्वारा पूरे देश मे किये गए 21 दिनों के लॉक डाउन के दौरान रोजमर्रा के सामानों को बड़ी हुई कीमत में बेचे जाने की शिकायत आने के बाद प्रशासन उन व्यापारियों को निगरानी में रख रहा है को वैश्विक आपदा के समय मुनाफाखोरी में लग गए है ।ऐसे व्यापारियों के लिए प्रशासन से सोशल मीडिया के जरिये सख्त हिदायत दे रहा है और कार्यवाही की चेतावनी भी दिए जा रहे है।     जशपुर जिले के फरसाबहार एसडीएम ने ऐसे ही आदेश जारी किये हैं जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
  पढिये संदेश 

समस्त व्यापारी बंधुओं से अपील है कि इस विषम समय में  लाभ कमाने की भावना से ऊपर उठकर जनहित में कार्य करें और निर्धारित मूल्य पर ही  सामग्री विक्रय करें ।निर्धारित खुदरा मूल्य (mrp ) से अधिक मूल्य पर किराना समान विक्रय करते पाये जाने पर या विक्रय किये जाने की शिकायत प्राप्त होने पर  *दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973* एवं *आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005* के प्रावधानों के तहत त्वरित कार्यवाही की जावेगी ।          *अनुविभगीय अधिकारी,फरसाबहार*








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News