26-March-2020


जशपुर ब्रेकिंग :होम आईशोलोशन में रहने के बजाय घूम रहा था,प्रशासन ने जेल भेजा,लुधियाना से लौटा..पढ़िये पूरी खबर



प्रशासन द्वारा होम आईशोलोशन में रहने के सख्त आदेश का उलंघन करने वाले एक युवक को प्रशासन ने जेल भेज दिया है ।दरअसल यह युवक जशपुर जिले के हेठकापा गांव का है जो कुछ दिन पहले पंजाब के लुधियाना से वापस अपने गाँव लौटा था ।उंसके गाँव लौटने की सूचना के बाद कुनकुरी स्वायस्थ विभाग एवं प्रशासन ने उसे 14 दिनों तक "होम आईशोलोशन" याने घर मे अलग रहने किसी के सम्पर्क में न आने की हिदायत दी थी लेकिन प्रशासन के हिदायतों को दरकिनार करते हुए युवक गांव में घूम रहा था ।उंसके घूमने की सूचना जब कुनकुरी प्रशासन को दी गयी तो प्रशासन तुरन्त हरकत में आया और युवक को गिरफ्तार कर सीधे जेल भेज दिया।युवक के विरुद्ध धारा 151 के तहत कार्यवाही की गई है।

आपको बता दें कि किरोना के संक्रमण से ज्यादा प्रभावित शहरों से गाँव वापस आ रहे सभी लोगो को प्रशासन द्वारा चिन्हित किये गए हैं और उन्हें अपने ही घर मे रहकर 14 दिनों तक किसी के भी संपर्क में नही आने ,घर मे एकांतवास में रहने के कड़े आदेश दिए गए हैं। प्रशासन के आदेशों का उलंघन करने के विरुद्ध कार्यवाही का जिले में यह पहला मामला है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News