26-March-2020


कोरोना अपडेट :अगर आप जशपुर में रहते हैं तो इस खबर को जरूर पढ़िये , खबर काम की भी है और राहत देने वाली भी ….तो पढ़िये पूरी खबर और हो जाइये ……



जशपुर मुनादी।।

स्वास्थ टीम और प्रशासन के कड़े आदेश के बावजूद अगर कोई बाहर से आया हुआ व्यक्ति होम आईशोलोशन में नही रहेगा तो उसे क्वारंटाइन जोन में रखा जा रहा है ।जशपुर में अबतक 39 लोगों को क्वारंटाइन जोन में रखा गया है जो हिदायत के बावजूद घर से बाहर निकल रहे थे।ऐसे लोगों को आईशोलेट करने के लिए हर ब्लॉक में एक जोन बनाये गए हैं जहां ऐसे लोगो को रखा जा रहा है ।अमूमन जो लोग महानगरों से आ रहे हैं उन्हें चिन्हित करके घर मे ही एकांतवास लेने की सख्त हिदायत दी जा रही है लेकिन मोबाईल टीम को यह लगता है कि वो हिदायत को नही मान रहा है तो उसे सीधे क्वारंटाइन जोन में लाकर रखा जा रहा है ।फरसाबहार और कुंनकुरी के कूल 39 लोगों को जोन में रखा गया है ।हांलाकि किन्ही में कोई भी ,किसी भी तरह का सिस्टम नही पाया गया है लेकिन चुकी कई ऐसे लोग है जो महाराष्ट्र , गोवा, बैंगलोर जैसे ज्यादा प्रभावित महानगरों से आ रहे इसलिए इन पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिला स्वास्थ एवं चिकित्सा अधिकारी रणजीत टोप्पो की माने तो जिले में महानगरों से आने वालों की संख्या तकरीबन 2000 हैं लेकिन अभी तक सभी स्वस्थ हैं ।जिनकी थोड़ी बहुत तबियत खराब भी हुई तो वे साधारण इलाज से स्वस्थ हो गए हैं। लेकिन जिस तरह से छग में मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है प्रशासन पूरी तरह चुस्त हो गया है और कोई कोताही नही बरतना चाहता ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News