26-March-2020


पत्रकार सहायता समिति भी निभाएगी जिम्मेदारी, कोरोना संकट के चलते लिया प्रशासन के सहयोग का निर्णय



रायगढ मुनादी।।

देश व्यापी संकट को देखते हुए कोरोना वायरस से संबंधित जागरुकता लाने एवं जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को सहयोग करने के लिए जिले के पत्रकार बिरादरी भी सामने आई है। जिसके लिए पत्रकार सहायता समिति तात्कालिक रुप से कोरोना संकट हेतु बनाया गया है। इस संघ के संयोजक एवं जिला प्रेस एसोशिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय को देखते हुए सभी पत्रकारों ने सर्व सम्मति से अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को 75 से अधिक पत्रकारों की सूची दी है जो संकट के समय में अपनी सहभागिता निभाऐंगे। संयोजक रामचंद्र शर्मा ने इसे पत्रकारों के लिए आत्म संतुष्टी वाला निर्णय बताया कि वे पत्रकारिता धर्म के साथ साथ नागरिक धर्म भी निभाने जा रहे हैं।


समिति के सदस्य होंगे वालिंटियर


पुलिस प्रशासन के द्वारा पत्रकार सहायता समिति एवं अन्य समाजसेवी संस्थाओं को प्रात: 5 से 9 बजे तक आवश्यक सामग्री वितरण के समय वालियंटर ग्रुप में कार्य करने हेतु सहयोग प्रदान करने के लिए कहा है। उन्होने उम्मीद जताई है कि इससे कोरोना वायरस हेतु आवश्यक सामजिक दूरी के लिए लोगों को जागरुक करने में मदद मिलेगी। संयोजक रामचंद्र शर्मा ने भी सभी को जानकारी दी है कि प्रात: वालियंटर ड्यूटी करते समय किसी प्रकार का विवाद न हो और आसपास मौजूद पुलिस बल को सहयोग प्रदान करें और जो भी निर्देश सरकार के द्वारा जारी किए गए हैं उसका खुद भी पालन करें और लोगों से भी समझाईश देकर पालन करवाऐं।

समिति में शामिल वालिन्टियर

वालिन्टियर के रुप में संयोजक रामचंद्र शर्मा के साथ साथ निम्र सदस्य शामिल हैं। सुभाष त्रिपाठी, शशीकांत शर्मा, प्रमोद अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, नवनीत जगतरामका, संजय बोहिदार, विनय पांडे, गौतम अग्रवाल, हरेराम तिवारी, सुनील नामदेव, नंदकुमार पटेल, नरेन्द्र कश्यप, विवेक श्रीवास्तव, हेमंत कुमार लसार, चुड़ामणी साहू, प्रभात साहू, हीरा मोटवानी, सत्यजीत घोष, सूश्री सुरजीत कौर, प्रमोद यादव, हर्ष अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल, आलोक पांडे, शमशाद अहमद, विपिन राय, रामकृष्ण पाठक एवं पूरा छाल प्रेस के पत्रकार, अमित शर्मा, नीलेश मिश्रा, मनोज देवांगन, हीरा दास बैरागी, अमित पांडे, कृष्णा मिश्रा, हेम सागर श्रीवास, लक्ष्मी लहरे, कमल शर्मा, रंजीत कुमार, पल्लू बेरीवाल, सुदीप मंडल, नवरत्न शर्मा, अक्षय कुमार, शशि यादव, विजयंत खेडुलकर, महादेव परिहारी, राकेश स्वर्णकार, सुभाष मित्तल, राजा खान, ज्योति ठाकुर, नरेंद्र चौबे, अभिषेक उपाध्याय, स्वतंत्र महंत, आशीष शर्मा, संजय शर्मा, विपिन सवन्नी, विकास जायसवाल, अश्विनी मालाकार, नितिन सिन्हा, भीमसेन तिवारी, अभिनव शर्मा, मनीष सिंह, विपिन मिश्रा, संतोष मेहर, प्रकाश थवाईत, साकेत पांडे, हर्ष चैनल की पूरी टीम, संतोष पुरुषवानि, मोहन नायक, नीरज शर्मा घरघोड़ा, विजय डनसेना घरघोड़ा, प्रशांत तिवारी, बंशी निराला, दीपक मिश्रा, चुन्नी लाल डनसेना, मनीष अग्रवाल, संतोष साहू, जयदीप, परमेश्वर साहू व गोपालकृष्ण नायक खरसिया राजेश शर्मा, विष्णु शर्मा खरसिया आदि शामिल हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News