26-March-2020


Munaadi breaking - लॉक डाउन में नियमों का उल्लंघन एवं विदेश यात्रा की जानकारी छिपाने पर 20 लोगों पर अपराध दर्ज



रायपुर मुनादी।।

लॉक डाउन और सोशल डिस्टेनसिंग को लेकर अब पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। जहां लॉक डाउन के नियमों के उलंघन पर पुलिस लोगों पर मामले बनाना शुरू कर दिया है वहीं अपनी विदेश यात्रा छुपाने पर भी लोगों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई होने लगी है। इस मामले को लेकर डीजीपी में भी प्रदेश भर ले पुलिस को सख्त कर दिया है।

लॉक डाउन का उल्लंघन करने एवं विदेश यात्रा की जानकारी छिपाने पर पुलिस ने 20 अपराध दर्ज किये हैं। रायपुर, दुर्ग सहित अन्य जिलों में पिछले 24 घंटे में पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं। डीजीपी श्री डीएम अवस्थी ने पुलिस अधीक्षकों को प्रतिदिन दर्ज मामलों की जानकारी एआईजी श्री राजेश अग्रवाल को प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News