27-March-2020


बिग ब्रेकिंग जशपुर:अब एक एक पर रहेगी नजर ,नही होने देंगे जिले में कोरोना का असर ,पूरा सरकारी अमला हुआ अलर्ट ,एक एक की लगी ड्यूटी ,सभी रहेंगे.....पढ़िये पूरी खबर



कोरोना के संक्रमण से लड़ने के लिए जशपुर जिला प्रशासन ने पूरी तरह कमर कस लिया है ।जिलेवासी इस संक्रमण से दूर रहे इसके लिए सरकार के सभी कर्मचारियों को मोर्चे पर तैनात रखने के लिए जिला प्रशासन ने सभी शासकीय कर्मचारियों और पंचायतो की एक मेगा टीम तैयार कर लिया है जो जिले के एक एक लोगो पर नजर रखेंगे 
       पढिये पूरी खबर

जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए एक्टिव सर्विलेंस टीम का गठनजशपुरनगर  27 मार्च 2020/ कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जशपुर जिले में नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतुु सामुदायिक स्तरों पर एक्टिव सर्विलेंस टीम का गठन किया गया हैै। जिनमें जिला स्तरीय एक्टिव सर्विलेस टीम, विकासखंड स्तरीय कम्यूनिटी सर्विलेस टीम, ग्राम पंचायत स्तरीय सक्रिय कम्यूनिटी सर्विलेस टीम शामिल है। ज्ञात है कि नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) एक संक्रामक बीमारी है, जो विभिन्न देशों मे कुछ ही हफ्तों में महामारी का रूप ले चुकी है। कलेक्टर श्री क्षीरसागर  द्वारा यह निर्देशित किया गया है कि इससे बचने के सभी संभावित उपाय अमल में लाये जायें। जिसके लिए सर्विलेस टीम के सभी सदस्यों में उनके कार्यो का आबंटन कर उन्हे जिम्मेदारी पूर्वक पूरा करने के निर्देश दिये गये है।07 सदस्यों की जिला स्तरीय एक्टिव सर्विलेस टीम के नेतृत्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर श्री के. एस. मण्डावी (8319811991) जिला नोडल अधिकारी का कार्य करेंगे। इसी प्रकार एक्टिव सर्विलेस टीम के अन्य सदस्य सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री वाहने (9424181619), जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री अजय शर्मा (6268725026), जिला शिक्षा अधिकारी श्री एन कुजूर (9425555343), खाद्य अधिकारी श्री जी. एस. कंवर (9425201983), सीएमओ नगरपालिका जशपुर श्री दिलीप बुनकर (8319613271), एवं प्राचार्य संकल्प शिक्षण संस्थान श्री विनोद गुप्ता (9406059900) शामिल है। जिनका कार्य जिले में नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के संदेहास्पद प्रकरणों का चिन्हांकन एवं खोज कर उनका उपचार सुनिश्चित किये जाने हेतु विभिन्न स्तरों पर कार्यरत जिला एवं विकासखंड स्तरीय कोर कमेटी, ग्राम पंचायत सूचना प्रदाता कमेटी, कान्टेक्ट ट्र








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News