जशपुर मुनादी//कुंनकुरी विधायक यू डी मिंज ने कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ाई लड़ने के प्रति अपनी कटिबद्धता जाहिर करते हुए कोरोना के संकट से जूझ रहै प्रदेशवासियों के लिए विधायक फ़ंड से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है साथ ही यह भी कहा है कि इसके अलावे भी जरूरत पड़ेगी तो विधायक फ़ंड से और भी राशि दी जाएगी।इससे पहके इन्होंने एक माह के वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करने के अलावे प्रदेश में कोरोना का संकर रहते तक अपना वेतन मुख्य्मंत्री सहायता कोष में जमा किये जाने की घोषणा की थी।
मुनादी डॉट कॉम से औपचारिक चर्चा में यू डी मिंज ने बताया कि प्रदेश और देश के सामने कोरोना जैसी महामारी से लड़ना बहुत बड़ी चुनौती है और इस संकट की घड़ी में हर किसी को एकजुटता की मिशाल कायम करनी होगी।जब तक हम एकजुट होकर इस महामारी से नही लड़ेंगे इसका खात्मा नही होगा।इसके लिए आम जनता सरकार और प्रशासन द्वारा जारी सभी निर्देशो का पालन करे ।सभी घरों मे रहे और किसी बात से चिंतित होने की जरूरत नही है।हमारी सरकार आम जनता के साथ है ।किसी भी चीज की कमी नही होगी।जरूरतमन्दों को हर हाल में मदद की जाएगी ।

