27-March-2020


लॉक डाउन ,अंधेरी रात और पूलिस की तैनाती की तस्वीर देखिये ,कोरोना के विरुद्ध हर मोर्चे पर तैनात है पूलिस, दे रही है यही संदेश,आप घर मे रहिए ,बाहर में हम हैं !



सूरजपुर मुनादी।।

कोरोना से बचाव व रोकथाम सहित प्रशासन, स्वास्थ्य अमले के साथ जिले की पुलिस मुस्तैदी से कार्य कर रही है। कलेक्टर दीपक सोनी व पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा के कुशल मार्गदर्शन में सभी मोर्चे पर पुलिस तैनात रहकर 24 घंटे सातों दिन लगातार नाकाबंदी, फिक्स प्वाईन्ट एवं पेट्रोलिंग कर रही है।

पुलिस के द्वारा नागरिकों को यथा संभव समझाईश देते हुए सहयोग करने अपील की जा रही है साथ ही सड़कों पर वाहनों से घुमने वाले ऐसे लोग जो बिना किसी काम के घुम रहे है ऐसे लोगों को हतोत्साहित करने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही की जा रही है ताकि वे अनावश्यक न घुमे। बार-बार मोटर सायकल से घुमने वाले मनचले युवक व बिना किसी जरूरत के सड़कों पर घुमने वालों के विरूद्व गत् दिवस जिले की पुलिस ने 58 वाहन चालकों के विरूद्व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुए उनसे 11 हजार 6 सौ रूपये समन शुल्क लिया है।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने नागरिकों से अपील किया है कि केवल तयशुदा वक्त में ही आवश्यकता होने पर आवश्यक चीजें क्रय करने बाहर निकले अन्यथा अपने घरों पर ही रहे। नागरिकों को संकट की इस घड़ी में प्रशासन, पुलिस व स्वास्थ्य अमले का सहयोग करने कहा है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News