सिंहदेव के "चुनाव नहीं लडना चाहता"वाले बयान पर गृहमंत्री की खरी - खरी ,कहा -चुनाव लड़ने के लिए 10 लोग खड़े हैं , बृजमोहन ने कहा - लड़ाई ............. पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
December 30, 2022



सिंहदेव के "चुनाव नहीं लडना चाहता"वाले बयान पर गृहमंत्री की खरी - खरी ,कहा -चुनाव लड़ने के लिए 10 लोग खड़े हैं , बृजमोहन ने कहा - लड़ाई ............. पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

रायपुर मुनादी।।प्रदेश के स्वास्थ मंत्री टी एस सिंहदेव के बयान के बाद प्रदेश के गृहमंत्री का एक और बड़ा बयान सामने आया है। प्रदेश के गृहमंत्री ने आज मीडिया के द्वारा पूछे गए सवाल के ज़वाब में कहा है कि कांग्रेस बहुत बड़ी संस्था है और इतनी बड़ी संस्था का एक सदस्य अगर चुनाव नहीं लड़ता है तो कांग्रेस को इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है ।एक नहीं लड़ता है तो 10 लोग चुनाव लड़ने को तैयार हो जाते हैं।


गुरुवार को अंबिकापुर के एक कार्यक्रम में आए टी एस सिंहदेव ने मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल के ज़वाब में कहा था कि इस बार उनके मन में  चुनाव लडने की वैसी इच्छा नहीं है जैसी इच्छा 2008,13 और 18 में थी ।अभी तक चुनाव लडने का कोई मन नहीं बनाया है।आखिरी में उन्होंने यह। ही कहा था कि कोई भी फैसला लेने से पहले जनता की राय लेंगे और वही करेंगे जो जनता चाहेगी। इससे पहले सिंहदेव ने यह बोला कि वह ठीक चुनाव के वक्त ही कोई फैसला करेंगे फिलहाल उन्होंने कुछ सोचा नहीं है।


बारी बारी से आए सिंहदेव के  दोनो बयान से प्रदेश की शांत पड़ी सियासत में अचानक भूचाल आ गया। वैसे भी टी एस सिंहदेव के हर ऐसे बयान को उनकी नाराजगी से जोड़कर देखा जाता है ।इस बयान को भी उसी नाराजगी और तल्खी से जोड़कर देखा जा रहा है और इन दोनो बयानों की खूब चर्चा हो रही है लेकिन इसी बीच गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सिंहदेव के बयान पर जिस तरह पलटवार किया है उससे प्रदेश की सियासत में और गर्मी आ गई है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News