जशपुर मुनादी ।। यात्री बस ने एक बाईक सवार को इतनी बुरी तरह कुचला कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई । घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के रनपुर की है।

जानकारी के मुताबिक समीम बस अम्बिकापुर से कुनकुरी की ओर आ रही थी तभी रनपुर के पास 45 वर्षीय बाईक सवार बस की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक रनपुर के पास के ही किसी गाँव का बताया जा रहा है।
घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है । खबर है कि ग्रामीण इस घटना के विरोध में चक्का जाम करने की तैयारी कर रहे हैं।