कुंए का दूषित पानी पीने से 14 लोग हुए बीमार, 02 की मौत के बाद गांव में दहशत, स्वास्थ्य विभाग की टीम.....पढिये पूरी खबर

munaadi news image
August 22, 2022



कुंए का दूषित पानी पीने से 14 लोग हुए बीमार, 02 की मौत के बाद गांव में दहशत, स्वास्थ्य विभाग की टीम.....पढिये पूरी खबर

munaadi news image

कोरबा मुनादी।। कुंए का दूषित पानी पीने से एक गांव के 14 लोग हैजा की चपेट में आ गए हैं वहीं दो लोगों की मौत हो जाने से पूरे गांव मंे दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। 

Advertisement

Advertisement


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिला के पोड़ी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत पनगवा में हैजा फैलने से 14 लोग हुए बीमार जिसमें दो लोगों की मौत हो जाने की जानकारी मिली है। हैजा से दो की मौत हो जाने के बाद पूरे गांव में दहशत का महौल निर्मित हो गया है।


गांव के ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत पनगवा में कुँए के पानी पीने से गांव के ग्रामीण बीमार हुए हैं। जिन्हें हालात बिगड़ने के बाद 9 लोगों को तत्काल नजदीकी उपस्वास्थ्य केंद्र पसान में भर्ती कराया गया। वहीं 3 अन्य ग्रामीणों को पोड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है।


Advertisement

Advertisement

स्वास्थ्य विभाग को मामले की जानकारी मिलने के बाद विभाग अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गई है। साथ ही एसडीएम नंदजी पांडे, जनपद सीईओ, बीएमओ दीपक सिंह के अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची है।  



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News