धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस की भव्य तैयारी के बीच सर्व आदिवासी समाज ने लगाया बड़ा आरोप, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
November 13, 2026



धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस की भव्य तैयारी के बीच सर्व आदिवासी समाज ने लगाया बड़ा आरोप, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

धरमजयगढ़ मुनादी।। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने के लिए धरमजयगढ़ में राज्य स्तरीय भव्य आयोजन की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रशासन और भाजपा संगठन करोड़ों की लागत से मंच तैयार करने और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है।

Advertisement


वहीं दूसरी ओर स्थानीय सर्व आदिवासी समाज की नाराजगी ने आयोजन में नया विवाद खड़ा कर दिया है।


सर्व आदिवासी समाज धरमजयगढ़ के अध्यक्ष महेंद्र सिदार ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि बिरसा मुंडा चौक पर स्थानीय आदिवासी समाज विगत कई वर्षों से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाता आ रहा है। इस वर्ष भाजपा द्वारा बड़े स्तर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है, लेकिन पूरे आयोजन को लेकर स्थानीय आदिवासी समाज से न तो कोई चर्चा की गई और न ही उन्हें विश्वास में लिया गया।


समाज ने इसे अपने पारंपरिक कार्यक्रम को “हाईजैक” करने की कोशिश करार दिया है। अध्यक्ष ने कहा कि 15 नवंबर को बिरसा मुंडा चौक पर सर्व आदिवासी समाज पारंपरिक पूजा-अर्चना करेगा।


इस बीच आयोजन की तैयारियों के बीच आदिवासी समुदाय में इस बात को लेकर संशय बना हुआ है कि उन्हें अपने रीति-रिवाज के अनुसार पारंपरिक पूजा-अर्चना करने का पर्याप्त समय और अवसर मिल पाएगा या नहीं।


मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया है। सूत्रों के मुताबिक प्रशासन दोनों पक्षों के बीच समन्वय बिठाने और बीच का रास्ता निकालने की कोशिश में जुटा है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सभी की भावनाओं के अनुरूप संपन्न हो सके।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News