"न चंदा, न किसी से सहयोग... 18 साल से अकेले मां काली का भव्य दरबार सजा रहे हैं कुनकुरी के दीपक मिश्रा!

munaadi news image
November 12, 2026



"न चंदा, न किसी से सहयोग... 18 साल से अकेले मां काली का भव्य दरबार सजा रहे हैं कुनकुरी के दीपक मिश्रा!

munaadi news image

जशपुर (कुनकुरी) मूनादी ।। आस्था और भक्ति की मिसाल पेश कर रहे कुनकुरी के दीपक मिश्रा पिछले करीब 18 वर्षों से अपने सामर्थ्य के अनुसार मां काली की पूजा करते आ रहे हैं। खास बात यह है कि तीन दिनों तक चलने वाले इस भव्य काली पूजा उत्सव का पूरा खर्च वे खुद उठाते हैं। कुनकुरी के खेल मैदान में आयोजित होने वाली यह पूजा अब केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक बड़े उत्सव का रूप ले चुकी है।

Advertisement

दीपक मिश्रा ने मूनादी को बताया कि उन्होंने वर्ष 2009 में पहली बार काली पूजा की शुरुआत की थी। उस समय शंकर नगर बस्ती के लोगों के सहयोग और चंदे से पूजा की शुरुआत हुई थी। तब इस आयोजन में लगभग 50 से 60 हजार रुपये खर्च होते थे।


लेकिन वर्ष 2012 के बाद उन्होंने काली पूजा को और भव्य रूप देने का निर्णय लिया। इसके बाद कुनकुरी खेल मैदान में पूजा का आयोजन शुरू किया गया। धीरे-धीरे इस आयोजन का दायरा बढ़ता गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इससे जुड़ने लगे।


दीपक मिश्रा बताते हैं कि आयोजन में लोगों की भागीदारी जरूर बढ़ी, लेकिन उन्होंने पूजा के लिए किसी से आर्थिक सहयोग नहीं लिया। अपनी क्षमता के अनुसार वे लगातार इस परंपरा को आगे बढ़ाते आ रहे हैं।

आज इस तीन दिवसीय काली पूजा आयोजन में करीब ढाई लाख रुपये खर्च होते हैं। पूजा, सजावट और उत्सव से जुड़ा पूरा खर्च दीपक मिश्रा स्वयं उठाते हैं।


उनकी इस पहल की कुनकुरी में खूब सराहना हो रही है। लोग उनकी आस्था, समर्पण और मां काली के प्रति उनकी श्रद्धा की तारीफ कर रहे हैं। एक व्यक्ति का संकल्प किस तरह पूरे नगर के लिए उत्सव बन सकता है, कुनकुरी की यह काली पूजा इसकी एक अच्छी मिसाल है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News