तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए 2 बाईक सवार ,दोनो की ही मौत , गुस्साए लोगों ने किया चक्का जाम

munaadi news image
August 10, 2023



तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए 2 बाईक सवार ,दोनो की ही मौत , गुस्साए लोगों ने किया चक्का जाम

munaadi news image

कोरबा मुनादी।। तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना के गुस्साये लोगों ने चक्काजाम कर दिया जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मामला कोरबा जिले के कुसमुडा थाना क्षेत्र का है। 

Advertisement

Advertisement

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में बुधवार की रात छठी कार्यक्रम से वापस घर लौट रहे बाईक सवारो को वैशाली नगर पेट्रोल पंप के ट्रक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए जोरदार ठोकर मार दी। ट्रक की ठोकर से जहां बाईक के परखच्चे उड़ गए वहीं बाईक सवार दोनों युवक संतोष श्रीवास और जेआर मिंज की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए मामले को जांच में ले लिया है। 

Advertisement

Advertisement

इस संबंध में कुसमुंडा थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। आरोपी ट्रक समेत फरार हो गया है। पुलिस उसकी पतासाजी में जुटी हुई है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News