रायपुर मुनादी।। राजधानी रायपुर में शराब पीने के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि चाकूबाजी की घटना घटित हो गई। इस घटना में मौके पर ही एक की मौत हो गई वहीं एक अन्य ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दलदल सिवनी जहां कल रात पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों के ऊपर प्राणघातक हमला किया गया, जिसमें एक करण निषाद नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, व दूसरे युवक जितेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। वारदात की वजह पुरानी रंजिश के चलते होना बताया जा रहा है। इसके पहले भी दो गुटों में मारपीट और चाकूबाजी की घटना हो चुकी है।
मामले को लेकर एडिशनल एसपी अभिषेक महेस्वरी का कहना है कल रात शराब पीने के दौरान विवाद पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ विवाद में दोनो पक्षों के बीच चाकूबाजी हुई है। जिसमे 2 युवकों की मौत हुई है। मामले में 3 आरोपी को हिरासत में लिया गया है जिनसे पुछताक्ष कर मामले में संलिप्त सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।