कांकेर मुनादी।। एक शादी समारोह शामिल होम आए चार लोगों के अचानक गायब होने की खबर से हड़कंप मच गया है। इन चार लोगों में एक नायब तहसीलदार भी शामिल है। ये सभी ओडिसा से कांकेर एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे लेकिन अचानक उनका मोबाइल बंद हो गया। पुलिस लूट और अपहरण सहित सभी एंगल की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।
बताया जाता है कि मूलतः ओडिसा के रहने वाले सपन कुमार सरकार अपनी पत्नी रीता सरकार, उनके भाई विश्वजीत अधिकारी और अन्य रिश्तेदार हजारी लाल ढाली के साथ कोंडागांव से कांकेर एक शादी समारोह में आए हुए थे। सभी एक कार से शनिवार रात वापस जा रहे थे तभी रात 10 बजकर 40 मिनट पर एनएच 30 के दुधावा चौक पार करने के बाद चारों के मोबाइल बंद हो गया। उसके बाद उनका कोई पता नहीं चल रहा है।
जांच में यह बात भी सामने आई है कि उन्होंने चौक से आगे के पेट्रोल पंप पर कार में पेट्रोल भी डलवाया था । उनका आखिरी ट्रांजेक्शन भी पेट्रोल पम्प का ही आना बताया जा रहा है। पुलिस पेट्रोल पंप सहित कई सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की भी जांच कर रही है।
जिस लोकेशन में चारों के मोबाइल बंद हुए हैं, वहां से निकलने वाले कई रास्तों पर पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू की है लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। कोई भी सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। दरअसल इस गायब होने की कहानी में बड़ा सस्पेंस है इसलिए भी पुलिस परेशान हो गई है।
जब सभी के मोबाइल अचानक बंद बताने लगे और रविवार दोपहर तक जब इनकी कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनो ने कांकेर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। लापता चार लोगों में ओडिशा का एक नायब तहसीलदार भी शामिल हैं। कार भी उन्हीं की है।