दो शातिर ठगों से बरामद हुए 47 एटीएम कार्ड, एक रिटायर्ड कर्मी से पहले ठगा लाखों फिर ऐसे खुला मामला, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
September 12, 2023



दो शातिर ठगों से बरामद हुए 47 एटीएम कार्ड, एक रिटायर्ड कर्मी से पहले ठगा लाखों फिर ऐसे खुला मामला, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

कोरबा मुनादी।। जिले की पुलिस ने उन दो शातिर ठगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्होंने बुधवारी स्थित एटीएम से एटीएम कार्ड बदलकर बालको के एक रिटायर्ड कर्मी से दो लाख रुपयों की ठगी की थी। शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने एक को कटघोरा जबकि दूसरे को बांगो के गुरसिया से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं,जिन्होंने दिल्ली में इसी तरह से दर्जनों ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया है। अंबिकापुर में घटना को अंजाम देने के बाद उन्होंने कोरबा में अपनी मंसूबों को अंजाम दिया। 

Advertisement

Advertisement


एटीएम कार्ड बदलकर दो लाख रुपयों की ठगी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम शाहीद खान और विक्रम गोदारा उर्फ संदीप है। दोनों हरियाणा के निवासी हैं और अंतर्राज्यीय ठग गिरोह से ताल्लुक रखते है। हरियाणा से दोनों आरोपी ठगी की घटना को अंजाम देने कोरबा आए हुए थे और बुधवारी स्थित एटीएम में बालको के रिटायर्ड कर्मी को एटीएम बदलकर दो लाख रुपयों का चूना लगाया था। 


वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग रहे थे जिनमें से एक आरोपी को कटघोरा पुलिस ने पकड़ा जबकि दूसरा बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम गुरसिया में पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों से दिल्ली के साथ ही उसके आस पास के ईलाकों और अंबिकापुर में लाखों की ठगी होने की बात सामने आई है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 47 नग एटीएम कार्ड सहित ठगे हुए दो लाख रुपए बरामद कर लिए है। 


Advertisement

Advertisement

लाखों रुपयों की ठगी के मामले में पकड़े गए ठग काफी शातिर है और पलक झपकते ही लोगों को अपने झांसे में लेकर वारदात को अंजाम दे डालते थे। लेकिन इस बार वे नहीं बच सके और पुलिस की पकड़ में आ गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया,कि आरोपी कटघोरा स्थित पीएनबी के एटीएम में भी वारदात को अंजाम देने की कोशिश में थे लेकिन सफल नहीं हो सके। बहरहाल कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News