दर्जन भर हाथियों का दल पहुंचा गांव, ग्रामीणों में दहशत, जब बीडीसी ने विभाग को फोन की तो विभाग ने कहा - हमारे पास नहीं.....…..... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
September 17, 2022



दर्जन भर हाथियों का दल पहुंचा गांव, ग्रामीणों में दहशत, जब बीडीसी ने विभाग को फोन की तो विभाग ने कहा - हमारे पास नहीं.....…..... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।।  जिले के तमनार वन परिक्षेत्र में हाथियों के आतंक से लगातार ग्रामीण- किसान परेशान हो रहे  है,  मामला बजरमुड़ा गांव का है जहां बीते 10 दिनों  से दर्जन भर  हाथियों का दल विचरण कर रहा है । जो करीबन 25 से 30 किसानों का  50 एकड़़ फसल बराबाद कर  चुका है।

शनिवार को हाथियों का झुंड गांव के समीप ही पहुंच गया, जिसको लेकर गांव में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है। बीते 10 दिनों से हाथियों के झुंड गांव के किसानों की फसल को लगातार चौपट कर रही है लेकिन वन विभाग चुप्पी साधे हुआ है।

क्षेत्रीय बीडीसी जागेश सिंह बताते हैं कि जब आज उन्होंने हाथी आने बात को लेकर तमनार रेंजर को  अवगत कराया तो उन्होंने स्टाफ ना होने का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया।  वही अब ग्रामीण सहमे हुए है  कि हाथी गांव में प्रवेश न कर जाए इस बात को लेकर है भय का माहौल बना हुआ है।


नहीं हो पाती है प्रभावित  किसानों के फसल की भरपाई

हाथी प्रभावित क्षेत्रों के किसानों की फसल को जब हाथीयों के द्वारा रौंद दी जाती  है तो उसका भरपाई भी विभाग के द्वारा काफी देरी से की जाती है जिस प्रकार से फसल का उत्पादन होना रहता है। और जितना उम्मीद लगाए किसान बैठे रहते हैं लेकिन विभाग चंद रुपए देकर मामला ठंडे बस्ते में डाल देती है।

Advertisement


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News