वायरल वीडियो ने उड़ा दी कुनकुरिवासियो की नींद ! लात घूसों से पीटती रही युवती और कैमरे में कैद होता रहा वीडियो , पढिये विसर्जन तालाब की खौफनाक स्टोरी

munaadi news image
October 20, 2026



वायरल वीडियो ने उड़ा दी कुनकुरिवासियो की नींद ! लात घूसों से पीटती रही युवती और कैमरे में कैद होता रहा वीडियो , पढिये विसर्जन तालाब की खौफनाक स्टोरी

munaadi news image

जशपुर मूनादी ।। कुनकुरीवासियों  के मोबाइल स्क्रीन पर तेजी से वायरल हो रहे  एक  वीडियो ने कुनकुरीवासियों की नींद हराम कर दी है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो कुनकुरी के विसर्जन तालाब का है जहाँ एक युवक दिन दहाड़े एक युवती को लात घुसे और झापड़ से एक युवती को बेरहमी से पीटता है ,युवती को पीटते हुए वीडियो बनवाता है और वीडियो को वायरल भी कर देता है । 

Advertisement

     

वीडियो में युवक युवती एक साथ इस तालाब में प्रवेश करते हैं । त्रिकोणीय प्रेम को लेकर पहले इनके बीच साधारण बात चीत शुरू होती है और फिर युवक युवती से किसी लड़के को वीडियो कॉल करने को कहता है लड़कीं जब वीडियो कॉल नहीं करती है तो युवक उसे इसी तालाब के पास पहले युवती का बाल पकड़कर घसीटता है फिर उसे जमीन पर पटक कर लात घुसो से बेरहमी से पीटना शुरू कर देता है । युवती चीखती है ,चिल्लाती है और तब युवक का दूसरा साथी युवती को पीटते हुए वीडियो बनाते रहता है । 

     

युवती को जी भर कर पीटने के बाद युवक युवती के साथ कैमरे के सामने आता है और युवती को पीटने का कारण भी बताता है । युवक ने वीडियो मे बगैर किसी कॉलेज का नाम लिए बताया कि दोनों कॉलेज के स्टूडेंट है ।

     

यह वीडियो कुनकुरी के व्हाट्सएप्प ग्रुप "कुनकुरी जनमंच"में भी वायरल हुआ लेकिन अभी तक इस मामले में कार्रवाई तो छोड़िए अभी तक पुलिस ने संज्ञान भी नहीं लिया है । बताया जा रहा है कि इस मामले का प्रार्थी कौन होगा इस चक्कर मे पुलिस इस मामले में कुछ नहीं कर पा रही है लेकिन कानून के जानकारों का कहना है कि पुलिस इस मामले में स्वतः संज्ञान लेकर जाँच को आगे बढ़ा सकती है । 

  

बहरहाल, इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है यह तो बाद की बात है लेकिन इस वीडियो को देखने वालों की नींद हराम हो गई है। लोग यह सोचने पर मज़बूर हो गए हैं कि अगर यह वीडियो कुनकुरी के विसर्जन तालाब का है तो यह तालाब आखिर अपराधियों का अड्डा कैसे बनता जा रहा है ? जिस तालाब को कुनकुरी की सुंदरता और शान के लिए सुंदर और सुसज्जित किया गया उस तालाब में भला ये क्या हो रहा है वो भी दिन दहाड़े ! 

    



जिस विसर्जन तालाब को कुनकुरी की सुंदरता और शान के लिए बनाया गया वही विसर्जन तालाब अब अपराधियों का अड्डा बनता जा रहा है। 

   

हम बात कर रहे हैं उस वायरल वीडियो की जो तकरीबन 2 माह से कुनकुरी के तमाम युवाओं के मोबाइल स्क्रीन में घूम रहा है। वायरल वीडियो में एक लड़का और एक लड़की दिन में इसी विसर्जन तालाब में आते है । प्रेम प्रसंग को लेकर इनके बीच बात चीत शुरू होती है और बात करते करते करते लड़का युवती को लात घुसो से बेरहमी से पीटना शुरू कर देता है । सबसे खाश बात ये कि युवती को दिन दहाड़े पीटने वाला युवक युवती को पीटते हुए वीडियो बनवाता है , वीडियो की vloging करता है और वो वीडियो वायरल हो जाता है।

   वायरल वीडियो के मुताबिक मामला त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का है । दुसरे लड़के से प्रेम करने के कारण युवक युवती को लात घुसो से पीटता है ,युवती चीखती है चिल्लाती है और युवक का साथी उस सीन को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर रहा होता है । हैरान करने वाली बात यह भी है कि युवती को जी भर कर पीटने के बाद दोनों कैमरे के सामने आते हैं और लड़का ऑन कैमरा खुद को कॉलेज का स्टूडेंट बताते हुए युवती को पीटने का कारण भी बताता है।

   जानकारी के मुताबिक यह वीडियो 2 माह पुराना है और 2 माह से यह वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर वायरल है । वायरल होते होते यह वीडियो कुंनकुरी पुलिस तक भी जा पहुँचा है लेकिन घटना का प्रार्थी कौन होगा इस चक्कर मे पुलिस के द्वारा अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News