जशपुर में आया ' वसूली ' का अजब गजब मामला ! व्यवस्था के लिए ' व्यवस्थित वसूली ' ! लेकिन हुआ ऐसा कि खुल गई पोल , पढ़िए वसूली की दिलचस्प खबर

munaadi news image
October 23, 2022



जशपुर में आया ' वसूली ' का अजब गजब मामला ! व्यवस्था के लिए ' व्यवस्थित वसूली ' ! लेकिन हुआ ऐसा कि खुल गई पोल , पढ़िए वसूली की दिलचस्प खबर

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। जिले में अवैध वसूली का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है।अजीबो गरीब इसलिए क्योंकि अवैध वसूली की शिकायत सरकारी महकमे की ओर से आ रही है। जिले के हॉस्टल अधीक्षकों ने शिकायत की है कि उनसे मैनेजमेंट के नाम पर वसूली की जा रही है ।

Advertisement


मुनादी डॉट कॉम के हाथ लगे शिकायत आवेदन के मुताबिक जिले के फरसाबहार के शासकीय छात्रावास अधीक्षकों ने आवेदन के जरिए कलेक्टर को बताया है कि सहायक आयुक्त के कथित निर्देश पर किसी पवन पटेल के जरिए छात्रावासो से अवैध वसूली की जा रही है ।आवेदन में कलेक्टर से इस मामले में कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है ।


 

हंलाकि इस मामले में जब हमने कलेक्टर रवि मित्तल से दूरभाष पर बात की तो उन्होंने इस तरह की शिकायत से इंकार किया है लेकिन सूत्र बताते हैं कि शिकायत आवेदन कलेक्टर तक भले नहीं पहुंचा हो लेकिन कलेक्टर तक ख बात पहुंच गई है और संबंधित लोगो से पूछ ताछ भी शुरू हो गई है ।



मुनादी डॉट कॉम ने जब हॉस्टल अधीक्षकों से संपर्क कर हकीकत की पड़ताल शुरू की तो ऑन रिकार्ड कोई भी अधीक्षक इस मामले में बोलने को तैयार नहीं हुआ लेकिन ऑफ द रिकार्ड उन्होंने बताया कि पहली बार ऐसा हुआ कि मैनेजमेंट के नाम पर हॉस्टल और आश्रमों से वसूली करवाई जा रही है इसलिए सभी ने इसका विरोध कर दिया और मामले की शिकायत कर दी गई । उन्होंने बताया इस काम में एक मंडल संयोजक को लगाया है ।


बहरहाल,इस मामले में और ज्यादा जानकारी आपके तक पहुंचाने के लिए हमारे द्वारा जिले के प्रभारी सहायक आयुक्त से भी दूरभाष पर संपर्क किया गया लेकिन सहायक आयुक्त से संपर्क नहीं हो पाने के कारण इस मामले से जुड़े और भी तथ्यों को सामने नहीं लाया जा सका है लेकिन जिस तरीके से मामले ने तूल पकड़ा है उसे देखते हुए इस मामले की गंभीरता से जांच भी कराई जा रही है ।जांच के बाद कई तथ्य और भी सामने आ जाएंगे ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News