दवा खरीदने गए युवक की दोस्त ने ही चाकू मारकर हत्या की, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार मुख्य आरोपी फरार, आधी रात को हुई वारदात, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
October 16, 2023



दवा खरीदने गए युवक की दोस्त ने ही चाकू मारकर हत्या की, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार मुख्य आरोपी फरार, आधी रात को हुई वारदात, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

कोरबा मुनादी।। जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है। दरअसल, बदमाश अपने एक साथी के साथ दवाई लेने गए युवक को नहर पुल की ओर ले गया, जहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ। 

Advertisement

Advertisement


इससे गुस्साए बदमाश ने युवक के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया। घटना में गंभीर युवक ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश में जुट गई है। 


जानकारी के अनुसार जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र में रात करीब 12:30 बजे खटाल निवासी शुभम साहू दवाई लेने गया था, जहां उसकी मुलाकात ढोढ़ीपारा में रहने वाले रिक्की यादव और प्रभाकर से हुई। दोनों बदमाश शुभम को अपने साथ बस्ती के समीप ही स्थित नहर पुल की ओर ले गए, जहां किसी बात को लेकर हुए विवाद पर रिक्की और प्रभाकर ने शुभम के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 


Advertisement

Advertisement

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। इस घटना की सूचना के बाद पुलिस चौकी प्रभारी नवीन पटेल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और घायल युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया, जहां युवक की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने प्रभाकर को दबोच लिया। वहींख् पुलिस फरार आरोपी रिक्की की तलाश कर रही है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News