Watch video छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की तैयारी, कबड्डी खेलने के दौरान हादसा, युवक की हो गई मौत, खराब सड़क होने के कारण लंबे रास्ते से लाना पड़ा ............पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
October 12, 2022



Watch video छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की तैयारी, कबड्डी खेलने के दौरान हादसा, युवक की हो गई मौत, खराब सड़क होने के कारण लंबे रास्ते से लाना पड़ा ............पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की धूम पूरे प्रदेश भर में मची हुई है, गांव-गांव में विलुप्त होते खेलों को सजोने का  काम भूपेश सरकार कर रही है बढ़-चढ़कर ग्रामीण हिस्सा  ले रहे हैं इसी बीच एक दुखद खबर  घरघोड़ा थाना क्षेत्र के भालूमार से निकल कर आ रही है।


कबड्डी खेल में पटकनी के दौरान युवक घायल हो गया , घायल युवक को घरघोड़ा  समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने तुरंत रायगढ़ रिफर कर दिया रायगढ़ जाने के दौरान रास्ते में ही युवक की मौत हो गई  रायगढ़ पहुंचने के बाद डॉक्टर ने मृत  घोषित कर दिया, युवक नाम ठंडा राम मालाकार है ।

बताया जाता है कि गांव में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की तैयारी चल रही थी और कबड्डी खेला जा रहा था। कबड्डी खेल का ठंडाराम भी हिस्सा था। खेल के दौरान जब वह सामने वाले टीम के घर में घुसा तो टीम के सदस्य उसे पकड़ लिए और उसपर गिर गए। उस समय वह बेहोश जैसा हो गया और उसने आगे खेलने से मना कर दिया। लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई।

फिर उसके साथी उसे घरघोड़ा अस्पताल ले गए जहां से उसे रायगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। चूंकि घरघोड़ा रायगढ़ रोड खराब है इसलिए उसे तमनार होकर रायगढ़ लाया जा रहा था लेकिन बताया जाता है कि पालीघाट के पास ही उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने जांच की बात कही है लेकिन ग्रामीणों के अनुसार उसे अचानक बेहोशी जैसा लगने लगा और स्थिति उसकी मौत तक पहुंच गई।

Advertisement


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News