भारत भूषण अवार्ड से सम्मानित हुए अधिवक्ता वा आरटीआई एक्टिविस्ट डी के सोनी, मेजर जर्नल तेजपाल सिंह रावत और फिल्म एक्टर अरुण बक्शी के हाथो मिला अवार्ड, पढ़िए क्या है इनकी उपलब्धि

munaadi news image
December 12, 2022



भारत भूषण अवार्ड से सम्मानित हुए अधिवक्ता वा आरटीआई एक्टिविस्ट डी के सोनी, मेजर जर्नल तेजपाल सिंह रावत और फिल्म एक्टर अरुण बक्शी के हाथो मिला अवार्ड, पढ़िए क्या है इनकी उपलब्धि

munaadi news image

सरगुजा मुनादी।। 11 दिसंबर को भोपाल में नेशनल एंटी हैरेसमेंट ओर्गनाजेशन के द्वारा नेशनल कॉफ्रेंस समिट  2022 का आयोजन भोपाल के होटल आदित्य रेसीडेंसी  में  आयोजित किया गया। इस कारक्रम में सरगुजा के अधिवक्ता व आरटीआई एक्टिविस्ट डीके सोनी को भारत भूषण अवार्ड मेजर जर्नल तेजपाल सिंह रावत और फिल्म एक्टर अरुण बक्शी  के हाथों  दिया गया।

Advertisement

Advertisement



नेशनल  एंटी हैरेसमेंट अर्गनाजेशन के द्वारा अवार्ड प्रदान करने के लिय  पूरे देश से अलग अलग कटेगरी सेअवार्ड हेतु आवेदन मंगाया गया था जिसमे डीके सोनी के द्वारा छत्तीस गढ़ राज्य में  आरटीआई कार्यकर्ता  के रूप मे काम करते रहने के संबंध में अवार्ड के लिए अपना नॉमिनेश भरा जिसमे डीके सोनी के द्वारा सरगुजा आदिवासी बाहुल्य जिले में किए गए सामाजिक और आरटीआई से जनहित के मुद्दो को उठाने, उच्च न्यायालय, और सर्वोच्च न्यायालय में कई जनहित याचिका लगाने के संबंध में किए गए कार्य के कारण नेशनल एंटी हैरेसमेंट ऑर्गेनाइजेशन भारत सरकार के द्वारा डी के सोनी का आवेदन   स्लेक्ट किया गया था , तथा 2022 के भारत भूषण सम्मान अवार्ड के तहत डीके सोनी को बेस्ट  आरटीआई  कार्यकर्ता का भारत भूषण सम्मान का अवार्ड  दिया गया। 

उक्त कार्यक्रम में देश  के कई राज्यों के सामाजिक कार्यकर्ता  शामिल हुए।



उक्त अवार्ड डीके सोनी को सरगुजा जिले में आदिवासियों के हित में आरटीआई के माध्यम से कार्य करने और ग्राम न्यायालय की स्थापना कराने की पहल को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में जनहित याचिका लगाने, और रोजगार गारंटी योजना में करोड़ो रुपए की रिकवरी कराने, मजदूरो को लाखो रुपए की मजदूरी दिलाने, सड़क, बिजली, और करप्शन के विरुद्ध कार्य करने तथा सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय में जनहित याचिका पेश करने तथा आरटीआई के माध्यम से भ्रष्टाचार के विरुद्ध अच्छा कार्य कर लोगो की मदद करने के अलावा समय समय पर जनहित के मुद्दो को उठाने, तथा आदिवासी अंचल में अच्छा कार्य करने के कारण उक्त अवार्ड  प्रदान किया गया।



Advertisement

Advertisement

उक्त अवार्ड  प्राप्त होने से डीके सोनी के परिवार तथा मित्रो में खुशी का माहौल है , डीके सोनी का कहना हैं कि यह अवार्ड उनके द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों को करने की प्रेरणा देता है तथा  हिम्मत बढाता है,    और भविष्य में आगे और तेज गति से सामाजिक और जनहित के कार्यों को किया जाएगा।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News