घंटों की मशक्कत के बाद कुएं में गिरे चार हाथियों का सफल रेस्क्यू........पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image
November 04, 2025



घंटों की मशक्कत के बाद कुएं में गिरे चार हाथियों का सफल रेस्क्यू........पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image

बलौदाबाजार मुनादी।। मंगलवार की सुबह 15 फीट गहरे कुंए में गिरे चार जंगली हाथियों का कई घंटे तक रेस्क्यू करके सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जिसके बाद वन विभाग ने राहत की सांस ली है। मामला बलौदाबाजार जिले का है। 

Advertisement

Advertisement

मंगलवार सुबह जिले के बार नवापारा क्षेत्र के ग्राम हरदी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने खेतों के पास स्थित एक पुराने कुएं से हाथियों की चिंघाड़ सुनाई दी। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि चार हाथी जिनमें एक छोटा शावक भी शामिल था  करीब 15 फीट गहरे कुएं में फंसे हुए हैं। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कुएं के पास रास्ता बनाकर सावधानीपूर्वक मिट्टी हटाई गई ताकि हाथियों को बिना किसी चोट के बाहर निकाला जा सके।

करीब तीन घंटे चले अभियान के बाद आखिरकार सभी चारों हाथियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि किसी भी हाथी को गंभीर चोट नहीं आई। रेस्क्यू के बाद दल जंगल की ओर लौट गया। 

स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई और बहादुरी की सराहना की। अधिकारियों के अनुसार हाथियों का यह झुंड पिछले कुछ महीनों से बार नवापारा अभयारण्य क्षेत्र के आसपास विचरण कर रहा है।

Advertisement

Advertisement

हालांकि बचाव कार्य के दौरान संसाधनों की कमी और मिट्टी के धंसने का खतरा बना रहा लेकिन टीम ने बिना किसी नुकसान के ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News