दुर्ग मुनादी। रात को वाहन चेकिंग की दौरान अपर कलेक्टर के भाई और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर बहसा बहसी हुई ।बहसा बहसी कुछ इस कदर बढ़ी की रात को ही अपर कलेक्टर को थाना पहुंचना पड़ा और उल्टा पुलिस वालो का अल्कोहल टेस्ट हुआ।

पूरा मामला दुर्ग के अमलेश्वर थाना इलाके का है ।बुधवार की रात अपर कलेक्टर लिखी हुई एक गाड़ी को वाहन चेकिंग के दौरान रोक क्या लिया कि पूरा बवाल खड़ा हो गया।
दरअसल इस गाड़ी में सरगुजा की अपर कलेक्टर तनुजा सलाम के भाई प्रणय सलाम बैठे थे ।पुलिस वाले वाहन चेकिंग कर रहे थे और इसी क्रम में उन्होंने अपर कलेक्टर की गाड़ी में बैठे प्रणय सलाम की गाड़ी को भी रोक दिया । बस यही से विवाद शुरू हो गया।
प्रणय सलाम का कहना था कि वाहन चेकिंग कर रहे पुकिसकर्मी शराब के नशे में है और नशे की हालत में पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदतमीजी की है जबकि वाहन चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों का आरोप है कि प्रणय सलाम उल्टा उंन्हे धमका रहे थे।
इधर इस मामले की लिखित में शिकायत हुई है।अपर कलेक्टर तनुजा सलाम ने लिखित में शिकायत की है कि रात में उनका भाई दवा लेने जा रहा था ।इसी दौरान उनकी गाड़ी रोक दी गयी और शराब के नशे के हालत में पुलिसकर्मियों ने उनके भाई के साथ बदतमीजी तो की ही धक्का मुक्की भी की गई ।
इनकी शिकायत पर वाहन चेकिंग कर रहे सभी पुलिसकर्मियों के अल्कोहल टेस्ट कराए गए लेकिन एक भी पुलिसकर्मी की अल्कोहल रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आयी ।सभी के रिपोर्ट निगेटिव थे ।
इस पूरे मामले में दुर्ग एसपी ने मीडिया को बताया कि महादेव घाट के पास का यह मामला है ।वाहन चेकिंग चल रही थी ।उस दौरान अमलेश्वर थाना प्रभारी राजेन्द्र यादव ,उपनिरीक्षक विजय मिश्रा सहित कई स्टाफ मौजूद थे। वाहन चेकिंग के दौरान सफेद रंग की कार को रोका गया जिसपर अपर कलेक्टर का बोर्ड लगा था ।गाड़ी चला रहे युवक को थाना प्रभारी और सब इंडपेक्टर के द्वारा गाड़ी चला रहे युवक को समझाईश दी जा रही थी कि गाड़ी में लगे पदनाम के बोर्ड को ढक दे ।पदनाम का बोर्ड दिखाकर पद का दुरुपयोग न करे ।रात को न घूमे।