एक छात्रा की मौत के बाद पता चला कि 50 और छात्राएं बीमार हैं, तब प्रशासन ने शुरू की कवायद, न अच्छा खाना, न ही .............. पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
August 01, 2022



एक छात्रा की मौत के बाद पता चला कि 50 और छात्राएं बीमार हैं, तब प्रशासन ने शुरू की कवायद, न अच्छा खाना, न ही .............. पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

भिलाई मुनादी।। एक स्थानीय नर्सिंग हॉस्टल में उस समय अफरा तफरी मच गई जब फूड पॉइजनिंग की शिकार एक छात्रा की मौत हो गई। 4 दिन से इस हॉस्टल की छात्राएं लगातार बीमार हो रही थी और उनका इलाज प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा था। हॉस्टल प्रबंधन ने पूरी खबर को ही दबा दिया था लेकिन जब बीमार छात्राओं में से एक की मौत हुई तो मामला खुल गया। 

Advertisement


यह मामला भिलाई में संचालित रस्तोगी नर्सिंग कॉलेज के हॉस्टल की है। इस हॉस्टल में 300 से ज्यादा छात्राएं रहकर नर्सिंग का कोर्स कर रही हैं। बताया जाता है की 4 दिन पहले वहां फूड पॉइजनिंग से कुछ छात्राएं प्रभावित हुई तो उन्हें नेहरू नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन यह बीमारी और छात्राओं में भी फैल गई। कम से कम 60 छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा था, लेकिन मामले की जानकारी कॉलेज प्रबंधन ने किसी को नहीं दी।



सोमवार को जब बलौद निवासी कामिनी यादव की मौत की बात सामने आई तब मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद नगर निगम के पार्षद और पदाधिकारी अस्पताल में पहुंचे और मेयर ने सभी छात्रावासों के जांच के आदेश दिए। छात्राओं ने हॉस्टल में घटिया खाना देने का भी आरोप लगाया है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News