कॉलोनी में नहीं पहुंच पाया एम्बुलेंस, गर्भस्थ शिशु की मौत, अक्रोशित महिलाएं पहुंची कलेक्ट्रेट, कहा - जिला प्रशासन ने............पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
November 24, 2022



कॉलोनी में नहीं पहुंच पाया एम्बुलेंस, गर्भस्थ शिशु की मौत, अक्रोशित महिलाएं पहुंची कलेक्ट्रेट, कहा - जिला प्रशासन ने............पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।। शहर के कई इलाके नगर निगम में तो हैं लेकिन वहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। उस पर तुर्रा ये है कि जिला प्रशासन ने बिना किसी तैयारी के योजना तो बना देती है लेकिन सालों बाद भी योजनाओं पर अमल नहीं हो पाती है, जिसका खामियाजा वहां के रहवासी भुगतते हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक वाकया सामने आया जब ऐश्वर्यम कॉलोनी में एक महिला प्रसव पीड़ा से कराहती रही और एंबुलेंस उस तक नहीं पहुंच पाया अंततः गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई।

इस घटना के बाद आक्रोशित कॉलोनी की महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंच गईं और वहां के सड़क बनाने की मांग करने लगी। उन्होंने बताया कि वहां एक तो रोड नाम की चीज नहीं है दूसरे वहां ट्रकों की आवाजाही इतना है की कोई दूसरी गाड़ी वहां नहीं पहुंच सकती। ऐसे में गुरुवार को पिंकी जैन नामक महिला के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। दरअसल उसे अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस को बुलाया तो गया लेकिन ट्रकों की आवाजाही के कारण एंबुलेंस को जगह ही नहीं मिल पाई और यह हादसा हो गया।


ऐश्वर्यं कॉलोनी की अंजना शर्मा ने मुनादी को बताया कि 2012 में तत्कालीन कलेक्टर अमित कटारिया ने यहां से रिंग रोड बनाए जाने का अप्रोवेल दिया था लेकिन तब से आजतक उस रोड पर कोई काम नहीं हुआ। लेकिन उस रोड से तमाम हैवी गाडियां लगातार चल रही है जिससे वहां का ट्रैफिक काफी है और लोगों के परशानियो का सबब भी बन गया जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आती है।






Advertisement


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News