युद्ध के खौफ के बीच शांति को सम्मान, IPS संतोष कुमार सिंह की किताब को NSA अजीत डोभाल और पीएमओ के सचिव ...... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
April 08, 2026



युद्ध के खौफ के बीच शांति को सम्मान, IPS संतोष कुमार सिंह की किताब को NSA अजीत डोभाल और पीएमओ के सचिव ...... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

Advertisement

Advertisement

रायपुर मुनादी।। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय में पदस्थ डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) डॉ. संतोष कुमार सिंह को उनकी पुस्तक के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार Ajit Doval और प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी Shaktikanta Das ने उन्हें पत्र लिखकर बधाई और प्रशंसा व्यक्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. संतोष कुमार सिंह द्वारा लिखित पुस्तक “Institutionalization of Peacebuilding: Functioning of the United Nations Peacebuilding Commission in Sierra Leone & Burundi” को लेकर इन दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की है। यह पुस्तक संयुक्त राष्ट्र की पीसबिल्डिंग प्रणाली और अंतरराष्ट्रीय शांति स्थापना के प्रयासों पर आधारित है।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अपने पत्र में पुस्तक को “गहन शोध और महत्वपूर्ण विश्लेषण” पर आधारित बताते हुए कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति बहाली के प्रयासों को समझने में उपयोगी है। उन्होंने इस प्रयास को सराहनीय बताते हुए डॉ. सिंह को उनके अकादमिक और पेशेवर कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।

वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय के सचिव शक्तिकांत दास ने भी अपने पत्र में पुस्तक की उपयोगिता को रेखांकित करते हुए इसे एक महत्वपूर्ण प्रकाशन बताया। उन्होंने डॉ. सिंह के समर्पित प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के शोध कार्य नीति निर्माण और वैश्विक समझ को मजबूत करने में सहायक होते हैं।

गौरतलब है कि डॉ. संतोष कुमार सिंह वर्तमान में छत्तीसगढ़ पुलिस में डीआईजी के पद पर कार्यरत हैं और अपने प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ अकादमिक क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल राज्य बल्कि पुलिस विभाग का भी गौरव बढ़ा है।


राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस सराहना ने यह साबित कर दिया है कि छत्तीसगढ़ के अधिकारी न सिर्फ प्रशासनिक मोर्चे पर बल्कि बौद्धिक और शोध के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।

Advertisement

Advertisement

Advertisement


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News