दलदल में फंसकर हाथी शावक की मौत, नहाने के दौरान हुई घटना, इलाके में अभी 30 से अधिक हाथी मौजूद...पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image
May 11, 2026



दलदल में फंसकर हाथी शावक की मौत, नहाने के दौरान हुई घटना, इलाके में अभी 30 से अधिक हाथी मौजूद...पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।। बीती रात तालाब में नहाते समय दलदल में फंस जाने से एक हाथी शावक की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पोस्टमार्टम उपरांत शव को दफनाते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। अभी भी इलाके में 30 से अधिक हाथियों का दल विचरण कर रहा है। 

Advertisement

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम तरेकेला गांव में स्थित केराझरिया बांध 511 आरएफ में बीती रात 35 हाथियों का दल नहा रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक पांच माह का नन्हा शावक दलदल में फंस गया जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही हाथी मित्र दल के अलावा वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जहां शव को बाहर निकालकर पीएम उपरांत शव को दफनाते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि इस इलाके में बीते कुछ समय से 35 हाथियों का दल विचरण कर रहा था इसी दल में से एक शावक की मौत हुई है। वहीं इन जंगलों में अभी भी 34 हाथियांे का दल मौजूद है। 

Advertisement

Advertisement

विदित रहे कि पिछले शुक्रवार को भी छाल रेंज के ही घोघरा नाले में पानी में नहाते समय एक नन्हें शावक की मौत हो गई है। एक के बाद एक हाथी शावकों की मौत की घटनां को लेकर वन विभाग भी गंभीर नजर आ रहा है। एक अन्य जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल में ही वर्तमान में 124 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं जिसमें 35 नर, 63 मादा के अलावा 26 शावक शामिल है।   


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News